
भगवान सर्वशक्तिमान एवं सर्वत्र : प्रजापति
जोधपुर. भगवान सर्वशक्तिमान एवं सर्वत्र है। जहां भौतिक विज्ञान खत्म होता है, वहां प्रभु विज्ञान शुरू होता है। यह विचार डॉ. भीकमचंद प्रजापति ने शुक्रवार को सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन में आयोजित व्याख्यानमाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रभु ने दुनिया को तीन चीजें शरीर, परिवारजन, सामान संपत्ति दी है। इन तीनों के मालिक भगवान हैं। उन्होंने कहा कि कामना, मोह व अपने स्वरूप को भूल जाने से दुख की प्राप्ति होती है। मैं भगवान का अंश हूं और मेरा भगवान में सच्चा विश्वास है। ये भाव जागृत हो जाए तो जीवन सुखी हाे सकता है। इन्हीं भूलों के कारण जीवन में तनाव, दुख, रोग, द्वेष, भय बना रहता है। सत्संग भवन के ट्रस्टी जयकिशन राठी ने बताया क कार्यक्रम 7 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment