-चारों किशोर 12 से 14 साल की उम्र के और आपस में चचेरे भाई
वर्ल्ड स्ट्रीट। जोधपुर
झंवर थाना क्षेत्र के हिंगोला में चिराई की ढाणी में रहने वाले चार किशोर शनिवार सुबह क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो किशोर को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। चारों की उम्र 12 से 14 साल की है और आपस में चचेरे भाई हैं।
झंवर पुलिस ने बताया कि हिंगोला में चिराई की ढाणी निवासी आदम खां (12) पुत्र फिरोज खां, पहाड़ खां (14) पुत्र सुभान खां, धूड खां (13) पुत्र शेर खां, जागीर खां (14) पुत्र जब्बरुद्दीन शनिवार सुबह 11 बजे क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में नमाज अदा कर बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार में मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में आदम व पहाड़ खां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल धूड़ खां व जागीर खां को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर सुनील चांडक ने बताया कि धूड खां के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे वेंटिलेटर पर आईसीयू वार्ड में रखा है। वही जागीर खां की जांघ की हड्डी टूट गई। इस पर उसका ऑपरेशन किया गया।

0 comments:
Post a Comment