Saturday, 18 July 2015

Filled Under:

आज जानिए दिल का हाल डाॅ. बिमल छाजेड़ के साथ

वर्ल्ड स्ट्रीट। जोधपुर 
दैनिक भास्कर नाॅलेज सीरीज के तहत हेल्थ सेमिनार का आयोजन रविवार की शाम 4:30 बजे  ए-9 फर्स्ट एक्सटेंशन कमला नेहरू नगर प्रताप नगर बस स्टैंड के पास स्थित ऐश्वर्या काॅलेज में किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ बिना आॅपरेशन हृदय को स्वस्थ रखने और आहार से जुड़ी जानकारी देने के लिए जोधपुर की जनता से रूबरू होंगे।  आजकल दिल की बीमारी आम हो गई है तथा लोगों को इस बारे में अवेयर करना आज की आवश्यकता है। इस सेमिनार में बिना आॅपरेशन हृदय को स्वस्थ रखने और आहार से जुड़ी विशेष जानकारियां दी जाएगी। आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी के चलते वे अपने आहार पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। वे अनजाने में दिल की बीमारी मोल ले लेते हैं। कार्यक्रम में ऐश्वर्या काॅलेज तथा होटल चंद्रा इंपीरियल का सहयोग रहेगा।



0 comments:

Post a Comment