जोधपुर पुलिस मुख्यालय जयपुर ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 6 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए। इनमें विपिन शर्मा को एडीसीपी (पश्चिम) पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के चार थानाधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इनमें पुलिस उप निरीक्षक मनीष देव को मथानिया थानाधिकारी, भंवर सिंह को नागौरी गेट थानाधिकारी, मुक्ता पारीक को मंडोर थानाधिकारी व रघुवीर सिंह को जिला विशेष शाखा, आयुक्तालय लगाया गया।
Friday, 26 August 2016
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment