एजेंसी. अहमदाबाद
राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की हत्या की दो साल से साजिश की जा रही है। इसके तार अहमदाबाद से जुड़े हैं। अहमदाबाद के कुख्यात अपराधी शंकर अंधेरा राहुल गांधी के जीवन में अंधेरा करने का प्रयास करते रहे। दो साल पहले राहुल को मारने का प्रयास किया गया था। इसके लिए जमनेश बाई को मानव बम बनाकर राहुल को मारने की प्लानिंग थी। मगर यह संयोग ही था कि साजिश सफल नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि राहुल की हत्या की कांग्रेस के वंश को खत्म करने की नीयत से वे दो साल से निशाने पर थे।
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने अपने पुत्र की हत्या के अंदेशे की वजह से दो बार मनमोहनसिंह को ही प्रधानमंत्री बनाया। क्योंकि राहुल उस समय अपरिपक्व थे। अब राहुल जब राजनीति में रम गए हैं तो उन्हें भी राजीव गांधी की तरह उड़ाने की साजिश की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश नूरानी ने सरकार से मांग की है कि राहुल गांधी की सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जाए।