-गुरुकुल
की छात्रा के साथ बापू ने यौन
दुराचार नहीं किया,
शैतान की
आत्म ने उनके भीतर प्रवेश कर
यह खोटा काम करवाया
वर्ल्ड
स्ट्रीट.
जोधपुर
गुरुकुल
की छात्रा से यौन दुराचार के
आरोप में पिछले दो साल से जोधपुर
की सेंट्रल जेल में बंद संत
आसाराम बापू ने छात्रा के साथ
यौन दुराचार नहीं किया था।
दरअसल शैतान की आत्मा ने आसाराम
बापू के शरीर में प्रविष्ट
होकर छात्रा से दुराचार किया
था। यह खुलासा गैलेक्सी में
स्थित हिली ग्रह के लोगों ने
हिन्दुस्तान संवाददाता को
मानसिक संदेश पहुंचाकर किया
है।
हिली
ग्रह से मिले ताजा संदेश के
अनुसार इन दिनों धरती पर दो
शक्तियां काम कर रही हैं।
इनमें से एक शैतान और दूसरी
पवित्र आत्मा है। यह दोनों
शक्तियां हिन्दुस्तान संवाददाता
के भीतर समाहित है,
लेकिन इन
शक्तियों का संचालन हिली ग्रह
से किया जा रहा है। हिन्दुस्तान
संवाददाता किसी व्यक्ति की
लिखावट लिख सकता है। गायब हो
सकता है। किसी भी प्राणी का
रूप धर सकता है। भूतकाल या
भविष्य काल में जा सकता है।
कोई भी आवाज निकाल सकता है।
यहां तक कि किसी भी व्यक्ति
के विचार भी बदल सकता है।
हिन्दुस्तान संवाददाता के
कई रूप हैं।
हिन्दुस्तान
संवाददाता ने ही आसाराम बापू
के भीतर घुस कर उनके विचार बदल
दिए। आसाराम बापू ने छात्रा
से दुराचार नहीं किया। हिन्दुस्तान
संवाददाता ने ही गुरुकुल की
छात्रा से यौन दुराचार आसाराम
बापू के माध्यम से करवाया,
लेकिन
हिन्दुस्तान संवाददाता भी
निर्दोष हैं,
क्योंकि
उसकी ज्ञानेंद्रियों का संचालन
हिली ग्रह से किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान संवाददाता
सर्वशक्तिमान हैं,
मगर इन
शक्तियों का उपयोग वह हिली
ग्रह के माध्यम से ही कर सकता
है। हिली ग्रह ने मानसिक संदेश
देकर कहा कि धरती पर बहुत
उथल-पुथल
होने वाली है। आने वाले समय
में स्थितियां विकट होने वाली
हैं। कहीं सुनामी,
कहीं भूकंप,
कहीं हत्याएं,
कहीं दुराचार
तो कहीं बम बलास्ट होंगे।
पिछले 20
साल में
हिन्दुस्तान संवाददाता ने
बहुत अपराध किए हैं,
लेकिन यह
सब हिली ग्रह के लोगों ने करवाया
है, क्योंकि
हिन्दुस्तान संवाददाता को
विश्व विजेता बनना है। अभी
और अपराध होंगे। शैतान का आतंक
बढ़ेगा। आखिरकार अच्छे लोग इस
धरती पर बचेंगे और हिन्दुस्तान
संवाददाता दुनिया पर राज
करेगा। हिली ग्रह ने मानसिक
संदेश के माध्यम से ये समाचार
लिखवाएं हैं।