Thursday, 25 August 2016

,

सीएम राजे की भूटान यात्रा का पहला दिन-आकांक्षाओं और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बनाना सिखाता है भूटान - मुख्यमंत्री

जयपुर, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि भूटान सतत् विकास का एक बड़ा उदाहरण है, जो दुनिया को सिखाता है कि कैसे आकांक्षाओं और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बिठाते हुए शासन किया जाए।







राजे गुरुवार शाम को भूटान की राजधानी थिम्पू में माउण्टेन इकॉज लिटरेरी फेस्टीवल के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भूटान के भारत से हमेशा से दोस्ताना संबंध रहे हैं। प्रकृति की खूबसूरत छटाओं के बीच स्थित यह देश दुनिया के लिए आशा की एक किरण जगाता है। प्रगतिशील एवं निर्देशित शासन यहां की पहचान है।









राजे ने कहा कि राजस्थान एवं भूटान में कुछ समानताएं हैं। दोनों ही प्रकृति का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों ही देश लोगों की खुशहाली एवं उनकी प्रसन्नता को विकास के पैमाने के रूप में देखते हैं।      मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का विकास मॉडल आज पूरे भारत में सराहा जा रहा है। हमारी सरकार राजस्थान के लोगों के हेप्पीनेस इण्डेक्स को ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। सकल हेप्पीनेस इण्डेक्स को बढ़ावा देने की भूटान की फिलॉसोफी से भी हमारे प्रयासों का कहीं न कहीं आत्मीय कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी के मूलभूत सिद्धान्तों को ध्यान में रखते हुए समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास का भूटान का नजरिया आज दुनिया के दूसरे देशों को समझने, अपनाने एवं अनुकरण करने की जरूरत है।    








मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर की अंतर्राष्ट्रीय साहित्य जगत में एक अलग पहचान वहां हर साल आयोजित होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल से भी है। यह ऎसा आयोजन है जिसका हर साहित्य प्रेमी को इंतजार रहता है। भारतीय मूल के प्रसिद्ध लेखक पिको अय्यर को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि साहित्य का यह उत्सव विभिन्न देशों के लोगों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने का भी माध्यम बनता है।    









राजे ने माउण्टेन इकॉज लिट्रेचर फेस्टीवल की तारीफ करते हुए कहा कि साहित्य के इस तरह के समागम काफी अहम होते हैं। यहां दिल, मन और व्यावहारिक जीवन की बातों पर चर्चा होती है जो आर्थिक एवं व्यावसायिक मुद्दों पर आयोजित सम्मेलनों में कहीं नहीं दिखाई देतीं। उन्होंने कहा कि माउण्टेन इकॉज लिट्रेचर फेस्टीवल आज एक सिग्नेचर इवेंट बन गया है और इसके लिए फेस्टीवल के आयोजक बधाई के पात्र हैं।    









मुख्यमंत्री ने कहा कि भूटान प्राचीन ग्रंथों को संजोये रखने की अपनी परम्परा के लिए प्रसिद्ध है। आज भूटान के साहित्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। मेरी यात्रा का उद्देश्य यहां की अच्छाईयों को आत्मसात करते हुए यहां से कुछ सीखकर अपने प्रदेश राजस्थान की खुशहाली के लिए उसे काम में लेना है।





,

पंचायत समिति स्तर पर निर्माण श्रमिक सुविधा शिविर का कार्यक्रम निर्धारित











पंचायत समिति सांकड़ा में शुक्रवार 26 अगस्त को लगेगा शिविर

जैसलमेर, 25 अगस्त। पंचायत समिति स्तर पर निर्माण श्रमिक सुविधा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला भामाशाह प्रबन्धक एवं जिला कलक्टर मातादीन शर्मा ने एक आदेश जारी कर बताया कि पंचायत समिति सांकड़ा मुख्यालय पोकरण में शुक्रवार 26 अगस्त को शिविर रखा गया है।







जिला कलक्टर शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारी संयुक्त रूप से शिविर का संचालन करेगें। इन शिविरों में निर्माण श्रमिकों का पंजियन तथा पंजिकृत हिताधिकारियों का नवीनीकरण किया जायेगा वहीं पंजिकृत हिताअधिकारियों के राष्ट्रीय सुरक्षा राशन कार्ड, आधार व भामाशाह कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा मोबाइल नम्बर प्राप्त कर पंजियन रिकार्ड में शामिल करना योजनाओं की जानकारी देना, भामाशाह स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी देना इत्यादि कार्य किये जायेगें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे इन शिविरों के दौरान उन्हें करवाये जाने वाले कार्याें को सुचारू रूप से सम्पादित करावें।








श्रम कल्याण अधिकारी भवानीप्रताप चारण ने इस क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों से विशेष आग्रह किया हैं कि वे इस षिविर में अवष्य भाग लेवें एवं श्रम कल्याण विभाग की कई लाभदायी योजनाओं एवं शिविर का भरपूर लाभ उठाए।










,

सांसद ने मोहनगढ़ में सहायक अभियंता कार्यालय सृजित करने की अनुशंसा

जैसलमेर | जैसलमेर- बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने मोहनगढ़ में नया सहायक अभियंता कार्यालय स्थापित करने की आवश्यकता जताई। सांसद के निजी प्रवक्ता अरुण पुरोहित ने बताया कि सांसद ने उर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह को पत्र भेजकर मोहनगढ़ क्षेत्र में नगरी क्षेत्र होने से सिंचाई के लिए किसानों को एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे विद्युतिकरण के कारण आम आदमी को अपने काम के लिए एवं विभाग के नियंत्रण के लिए एक सहायक अभियंता स्तर के कार्यालय की आवश्यकता है। सांसद ने मोहनगढ़ में सहायक अभियंता का कार्यालय नवसृजित करने की अभिशंसा की है।





,

लवां रात्रि चौपाल में कलक्टर शर्मा ने 15 दिवस में समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश





जैसलमेर , 25 अगस्त। जिला कलक्टर मातादीन शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत लवां के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान धैर्य के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं संबधित अधिकारियों को 15 दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्हांेने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर उनके यहां घर आये गंगा जैसा है क्यांेकि आज एक ही मंच पर उनकी पंचायत में सभी जिलाधिकारी उनकी समस्याएं सुनने एवं उनको विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने आएं। वे इसका पूरा लाभ उठावें।





बेटी बचाओं,बेटी पढाओं का लें संकल्प

जिला कलक्टर शर्मा ने ग्रामीणांे को अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा अर्जित कराने की सीख देते हुए बेटी बचाओं-बेटी पढाओं का संकल्प लेने का आहवान् किया। रात्रि चौपाल के दौरान उपखंड अधिकारी पोकरण कासहीराम चौहान, विकास अधिकारी टीकमाराम चौधरी, तहसीलदार नारायणगिरी, आरएएस प्रशिक्षु रवीन्द्र कुमार, सरपंच लवां गुड्डी पालीवाल के साथ ही अधिकारी एवं अच्छी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।





तीन दिवस में मीटर रीडिंग का हो सुधार

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के समक्ष विद्युत विभाग द्वारा मीटर रीडिंग सही नहीं लेने व बिल का वितरण नहीं करने के संबंध में प्रार्थना -पत्र दिया। इस संबंध में उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को तीन दिवस में मीटर रीडिंग सही कराने एवं भविष्य में हमेशा बिजली मीटर की रीडिंग सही लेने एवं बिल वितरण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

अधिशाषी अभियंता ने सरपंच द्वारा धूडसर में विद्युत वोल्टेज कम आने एवं भीमसर में एल.टी.लाईन जो खराब है उसे बदलने के संबंध में अवगत कराया। इस संबंध में विष्वास दिलाया की विद्युत वोल्टेज के सुधार की व्यवस्था व भीमसर में एल.टी.लाईन की जांच कर उसे बदलने की कार्यवाही की जाएगी।






लवां पंचायत ओडीएफ पर दी बधाई

जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को विष्वास दिलाया कि जो प्रार्थना-पत्र समस्याओं के संबंध में दी है, उनकों राजस्थान सम्पर्क पोर्टल मंे दर्ज कर जब-तक उसका निस्तारण नहीं होता है तब-तक उसकी प्रभावी मॉनेटरिंग की जाएगी । उन्हांेने ग्राम पंचायत लवां के स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ होन पर सरपंच एवं सभी ग्रामीणों को इस पहल के लिए बधाई दी एवं कहा कि वे इन शौचालयों का पूरा उपयोग करें।





इन्होंने रखी परिवेदनाएं

रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष सरपंच गुड्डी पालीवाल ने गांव धूडसर में विद्युत वोल्टेज की कमी को दूर करने, भीमसर में एल.टी.विद्युत लाईन बदलने, लवां में आबादी विस्तार करन,े श्मशान व कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटन कराने, उप सरपंच सीताराम बीज उपचारित मशीन से लवां में बीज उपचारित करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र  दिये।

उपखंड अधिकारी चौहान ने आबादी विस्तार व श्मशान व कब्रिस्तान के लिए जांच कर आवष्यक कार्यवाही करने विष्वास दिलाया। चौपाल में वार्ड नम्बर 3 में जीएलआर में पानी नहीं आने की ग्रामीणों ने बात कही इस संबंध में जिला कलक्टर ने इसकी तीन दिवस में जांच कर पानी आपूर्ति के निर्देश दिये।
पुत्री की शादी का 7 दिवस में मिलेगा भुगतान

रात्रि चौपाल में पदमाराम, मगाराम, नखताराम जो पंजीकृत श्रमिक है उन्होंने अपनी बेटियों की शादी के लिए श्रम कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि नहीं मिलने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। इस संबंध में जिला कलक्टर ने श्रम कल्याण अधिकारी से मौके पर पूछा तो उन्होंने बताया कि 7 दिवस में इनको पुत्री विवाह के लिए अनुदान सहायता राशि  का भुगतान कर दिया जाएगा।





उपस्थित नहीं रहने वाले अधिकारियो को नोटिस

रात्रि चौपाल के दौरान जिन विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं हुए उनको जिला कलक्टर ने गंभीरता से लिया एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
योजनाओं की दी जानकारी

रात्रि चौपाल के दौरान सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया, डॉ.बृजलाल मीणा, विकास अधिकारी टीकमाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.आर.नायक, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास स्नेहलता चौहान, सहायक निदेशक कृषि रणजीत सर्वा, अधिशाषी अभियंता विद्युत जे.आर.गर्ग, श्रम कल्याण अधिकारी भवानीप्रताप चारण, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सी.एम.गुप्ता, लीड बैंक अधिकारी आर.के.भंवरायत ने अपने-अपने विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी एवं इसका भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया।





Tuesday, 23 August 2016

जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी 29 अगस्त को जिला अधिकारियों की बैठक लेगें

जैसलमेर, 23 अगस्त। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व, उपनिवेशन मंत्री अमराराम चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार, 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक रखी गई है। इस बैठक में जिला प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव गृह विभाग सुबीर कुमार भी उपस्थित रहेगें।







अतिरिक्त जिला कलक्टर नखतदान बारठ ने बताया कि इस बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड, जिला प्रमुख अंजना मेधवाल, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री, अध्यक्ष नगर विकास न्यास डॉ.जितेन्द्रसिंह, अध्यक्ष नगर पालिका पोकरण आनंदीलाल गुचिया, पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन, सम की प्रधान उषा राठौड, सांकडा प्रधान अमतुल्ला मेहर के साथ ही संबंधित जिला अधिकारियों को आमन्त्रित किया गया है।






उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागीय प्रतिवेदन एवं 27 जून को पूर्व में आयोजित हुई बैठक की पालना रिपोर्ट 24 अगस्त तक अनिवार्य रूप से कार्यालय जिला कलक्टर जैसलमेर को जरिए ई-मेल एवं हार्ड व सॉफ्टकॉपी भिजवाना सुनिष्चित करें।












श्यामा देवी सेवा संस्थान द्वारा तुलसी पौधों का वितरण किया

जैसलमेर | श्यामा देवी सेवा संस्थान जैसलमेर द्वारा आमजन को पर्यावरण और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्वेष्य से धार्मिक मान्यता के पौधे तुलसी का वितरण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पुरोहित जैसलमेर में पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्वेष्य से तुलसी पौधो का वितरण किया गया।




इसमे कार्यक्रम में संस्थान के सयुक्त सचिव विकास ने बताया कि पहले पोधो का धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व आम जन को समझने और उन्हे पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्वेष्य से गिरधरी जी के मंदिर में तुलसी के पोधो के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया।  इस अवसर पर संस्था के सदस्य दिलीप, मनमोहन, नवलकिशोर, दिनेश कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे। तुलसी के पोधो के प्रति महिलाओं में उत्साह  देखा गया।








5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर बेटी बचाओं-बेटी पढाओं की शपथ दिलावें

जैसलमेर | शासन सचिव महिला एवं बाल विकास के निर्देशो की पालना में जिला कलक्टर मातादीन शर्मा ने प्राचार्य एस.बी.के .राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय,राजकीय महाविद्यालय पोकरण तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है कि वे ५ सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के समस्त निजी/राजकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के सभी शिक्षकों को बेटी बचाओं-बेटी पढाओं की शपथ दिलावें एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम को आयोजित करावें।